← मुख्य पेज

अज़ान सुनना व सीखने का मुकम्मल तरीका

विश्व प्रसिद्ध खूबसूरत अज़ान लाइव सुनें और सही तलफ़्फ़ुज़ सीखें।

खूबसूरत अज़ान सुनें (Click to Play)

1. मस्जिद अल-हरम (मक्का शरीफ)
2. मस्जिद-ए-नबवी (मदीना मुनव्वरा)
3. मस्जिद अल-अक्सा (कुद्स)
4. फज्र की अज़ान (सवेरे की नमाज़)
5. मिस्र (इजिप्ट) स्टाइल अज़ान
6. तुर्की (इस्तांबुल) स्टाइल अज़ान

अज़ान देने का सही सुन्नत तरीका

  1. अज़ान देने वाला बा-वुज़ू (पाक-साफ) हो।
  2. किबला (काबा शरीफ) की तरफ मुंह करके खड़ा हो।
  3. दोनों शहादत की उंगलियों को कानों के सुराखों में रखे।
  4. आवाज़ बुलंद हो और शब्दों को ठहर-ठहर कर अदा करे।
  5. "हय्या अलस-सलाह" कहते वक्त चेहरा दाएं तरफ मोड़े।
  6. "हय्या अलल-फलाह" कहते वक्त चेहरा बाएं तरफ मोड़े।

अज़ान के कलमात व उनका जवाब

اللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ (४ बार)

हिंदी: अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर (अल्लाह सबसे बड़ा है)

जवाब: यही कलमा दोहराएं

أَشْهَدُ أَنْ لَا إِلٰهَ إِلَّا اللَّهُ (२ बार)

हिंदी: अशहदु अल्लाह इलाहा इल्लल्लाह (मैं गवाही देता हूँ कि अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं)

जवाब: यही कलमा दोहराएं

أَشْهَدُ أَنَّ مُحَمَّدًا رَّسُولُ اللَّهِ (२ बार)

हिंदी: अशहदु अन्ना मुहम्मदर रसूलुल्लाह (मैं गवाही देता हूँ कि मुहम्मद ﷺ अल्लाह के रसूल हैं)

जवाब: यही कलमा दोहराएं और 'सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम' कहें

حَيَّ عَلَى الصَّلَاةِ (२ बार)

हिंदी: हय्या अलस-सलाह (आओ नमाज़ की तरफ)

जवाब में कहें: ला हौल वला कुव्वता इल्ला बिल्लाह

حَيَّ عَلَى الْفَلَاحِ (२ बार)

हिंदी: हय्या अलल-फलाह (आओ कामयाबी की तरफ)

जवाब में कहें: ला हौल वला कुव्वता इल्ला बिल्लाह

الصَّلَاةُ خَيْرٌ مِنَ النَّوْمِ (२ बार - सिर्फ फज्र में)

हिंदी: अस्सलातु खैरूम मिनन-नौम (नमाज़ नींद से बेहतर है)

जवाब में कहें: सदक़्ता व बररता

اللَّهُ أَكْبَرُ، اللَّهُ أَكْبَرُ (२ बार)

हिंदी: अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर (अल्लाह सबसे बड़ा है)

जवाब: यही कलमा दोहराएं

لَا إِلٰهَ إِلَّا اللَّهُ (१ बार)

हिंदी: ला इलाहा इल्लल्लाह (अल्लाह के सिवा कोई सच्चा माबूद नहीं)

जवाब: यही कलमा कहें

अज़ान के बाद की दुआ

اللَّهُمَّ رَبَّ هَذِهِ الدَّعْوَةِ التَّامَّةِ، وَالصَّلَاةِ الْقَائِمَةِ، آتِ مُحَمَّدًا الْوَسِيلَةَ وَالْفَضِيلَةَ، وَابْعَثْهُ مَقَامًا مَحْمُودًا الَّذِي وَعَدْتَهُ، إِنَّكَ لَا تُخْلِفُ الْمِيعَادَ
हिंदी उच्चारण:

अल्लाहुम्मा रब्बा हाज़िहिद-दा'वतिल-ताम्मति, वस-सलातिल काइमाह, आति मुहम्मद-निल वसील-ता वल-फज़ीलह, वब-असहू मकामन महमूद-निल्लज़ी व-अत्तह, इन्नका ला तुख़लिफुल मीआद।