दीनी दुआ दीनी दुआ 🏠 होम

आयतल कुर्सी (Ayatul Kursi in Hindi)

कुरआन मजीद की सबसे अज़ीम और बा-बरकत आयत (सूरह अल-बक़रह, आयत संख्या: 255):

اللَّهُ لَا إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّومُ ۚ لَا تَأْخُذُهُ سِنَةٌ وَلَا نَوْمٌ ۚ لَّهُ مَا فِي السَّمَاوَاتِ وَمَا فِي الْأَرْضِ ۗ مَن ذَا الَّذِي يَشْفَعُ عِندَهُ إِلَّا بِإِذْنِهِ ۚ يَعْلَمُ مَا بَيْنَ أَيْدِيهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ ۖ وَلَا يُحِيطُونَ بِشَيْءٍ مِّنْ عِلْمِهِ إِلَّا بِمَا شَاءَ ۚ وَسِعَ كُرْسِيُّهُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ ۖ وَلَا يَئُودُهُ حِفْظُهُمَا ۚ وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظِيمُ
हिंदी उच्चारण:

अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हुवल ह़य्युल क़य्यूम, ला तअ्ख़ुज़ुहू सिनतुंव-वला नौम, लहू मा फिस-समावाति वमा फिल अर्द, मन ज़ल्लज़ी यश्फ़उ इंदहू इल्ला बि-इज़्निह, या'लमु मा बैना ऐदीहिम वमा ख़ल्फ़हुम, वला युहीतूना बि-शैइम-मिन इल्मिही इल्ला बिमा शा-अ, वसिआ कुरसिय्युहुस-समावाति वल-अर्द, वला यऊदुहू हिफ़्ज़ुहुमा, वहुवल अलिय्युल अज़ीम।

हिंदी तर्जुमा (अर्थ):

अल्लाह, जिसके सिवा कोई माबूद (इबादत के लायक) नहीं, वह हमेशा ज़िन्दा रहने वाला और तमाम कायनात को संभालने वाला है। न उसे ऊंघ आती है और न नींद। जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, सब उसी का है। कौन है जो उसकी इजाज़त के बिना उसके सामने किसी की सिफारिश कर सके? वह जानता है जो कुछ उनके सामने है और जो कुछ उनके पीछे (छिपा) है। और वे उसके इल्म में से किसी चीज़ का घेराव नहीं कर सकते, सिवाय उसके जितना वह चाहे। उसकी कुर्सी (इल्म व सल्तनत) आसमानों और ज़मीन को घेरे हुए है, और उन दोनों की हिफ़ाज़त करना उसे नहीं थकाता। और वह बहुत बुलंद और अज़ीम है।

आयतल कुर्सी की फ़ज़ीलत व बरकत