दीनी दुआ दीनी दुआ 🏠 होम

माह-ए-रमज़ान की मसनून दुआएं

सेहरी, इफ्तार और तरावीह की नमाज़ में पढ़ी जाने वाली खास दुआएं हिंदी उच्चारण व तर्जुमे के साथ:

1. रोज़ा रखने (सेहरी) की नीयत

(रोज़े की असल नीयत दिल का पक्का इरादा है, ज़बान से कहना भी मुस्तहब है):

وَبِصَوْمِ غَدٍ نَّوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
हिंदी उच्चारण:

व बि-सौमि गदिन नवयतु मिन शहरि रमज़ान।

हिंदी तर्जुमा:

और मैंने माह-ए-रमज़ान के कल के रोज़े की नीयत की।

2. रोज़ा खोलने (इफ्तार) की मसनून दुआ
اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَىٰ رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ
हिंदी उच्चारण:

अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुमतु व बिका आमन्तु व अला रिज़्क़िका अफ़्तरतु।

हिंदी तर्जुमा:

ऐ अल्लाह! मैंने तेरे ही लिए रोज़ा रखा, और तुझ पर ही ईमान लाया, और तेरे ही दिए हुए रिज़्क़ से इफ्तार किया। (अबू दाऊद)


इफ्तार के बाद की दूसरी सहीह दुआ:
ذَهَبَ الظَّمَأُ وَابْتَلَّتِ الْعُرُوقُ وَثَبَتَ الأَجْرُ إِنْ شَاءَ اللَّهُ
हिंदी उच्चारण:

ज़हबज़-ज़म-उ वब्तल्लतिल उरूक़ु व सबतल अज्रु इन शा-अल्लाह।

हिंदी तर्जुमा:

प्यास बुझ गई, नसें तर हो गईं और अगर अल्लाह ने चाहा तो सवाब पक्का हो गया। (अबू दाऊद)

3. तरावीह की तस्बीह (हर 4 रकात के बाद)
سُبْحَانَ ذِي الْمُلْكِ وَالْمَلَكُوتِ، سُبْحَانَ ذِي الْعِزَّةِ وَالْعَظَمَةِ وَالْهَيْبَةِ وَالْقُدْرَةِ وَالْكِبْرِيَاءِ وَالْجَبَرُوتِ، سُبْحَانَ الْمَلِكِ الْحَيِّ الَّذِي لَا يَنَامُ وَلَا يَمُوتُ، سُبُّوحٌ قُدُّوسٌ رَبُّنَا وَرَبُّ الْمَلَائِكَةِ وَالرُّوحِ
हिंदी उच्चारण:

सुब्हाना ज़िल मुल्कि वल मलकूत, सुब्हाना ज़िल इज़्ज़ति वल अज़मति वल हैबति वल कुदरति वल किबरियाइ वल जबरूत, सुब्हानल मलिकिल हय्यिल्लज़ी ला यनामु वला यमूत, सुब्बूहुन कुद्दूसुन रब्बुना व रब्बुल मलाइकति वर-रूह।

हिंदी तर्जुमा:

पाक है वह ज़ात जो ज़मीनी व आसमानी सल्तनत की मालिक है। पाक है वह ज़ात जो इज़्ज़त, बुज़ुर्गी, हैबत, कुदरत, बड़ाई और दबदबे वाली है। पाक है वह हकीकी बादशाह जो हमेशा ज़िन्दा है, जिसे न कभी नींद आती है और न कभी मौत आएगी। वह बेहद पाक और बेऐब है, हमारा रब और फ़रिश्तों व जिब्रील (अलैहिस्सलाम) का रब।