दीनी दुआ दीनी दुआ 🏠 होम

सोने और जागने की मसनून दुआएं

रात को बिस्तर पर जाते वक्त और सुबह नींद से बेदार (जागते) होते वक्त नबी करीम ﷺ की ये मसनून दुआएं पढ़ना अज़ीम सवाब और रात भर हिफाज़त का ज़रिया है:

1. सोते वक्त की दुआ (Sone Ki Dua)
اللَّهُمَّ بِاسْمِكَ أَمُوتُ وَأَحْيَا
हिंदी उच्चारण:

अल्लाहुम्मा बिअस्मिर-का अमूतु व अह़या।

तर्जुमा (अर्थ):

ऐ अल्लाह! मैं तेरे ही नाम के साथ मरता (सोता) हूँ और जीता (जागता) हूँ। (सहीह बुखारी)

2. सोकर उठने की दुआ (Sone Ke Baad Uthne Ki Dua)
الْحَمْدُ لِلَّهِ الَّذِي أَحْيَانَا بَعْدَ مَا أَمَاتَنَا وَإِلَيْهِ النُّشُورُ
हिंदी उच्चारण:

अलह़म्दु लिल्लाहिल्लज़ी अह़याना ब'दा मा अमातना व इलैहिन्-नुशूर।

तर्जुमा (अर्थ):

तमाम तारीफें अल्लाह ही के लिए हैं जिसने हमें मौत (नींद) के बाद ज़िन्दगी (बेदारी) अता फरमाई, और उसी की तरफ सबको जी उठना है। (सहीह बुखारी)

सोने की ख़ास मसनून सुन्नतें