बुरी नज़र, दर्द और हर किस्म की बीमारी से निजात के लिए नबवी नुस्खे
(रसूलुल्लाह ﷺ हज़रत हसन व हुसैन को इस दुआ से दम फरमाते थे)
अऊज़ु बि-कलिमातिल्लाहित-ताम्मति मिन कुल्लि शैतानिंव-व हाम्मतिंव-व मिन कुल्लि अय्निल-लाम्मह।
मैं अल्लाह के पूरे-पूरे कलिमात की पनाह मांगता हूँ हर एक शैतान से, हर ज़हरीले जानवर से, और हर नुकसान पहुंचाने वाली बुरी नज़र से। (सहीह बुखारी)
तरीका: दर्द की जगह सीधा हाथ रखें, 3 बार "बिस्मिल्लाह" कहें और 7 बार यह दुआ पढ़ें:
अऊज़ु बिल्लाहि व कुदरतिही मिन शर्री मा अजिदु व उहाज़िरु।
मैं अल्लाह की और उसकी कुदरत की पनाह चाहता हूँ उस तकलीफ के शर से जो मैं महसूस कर रहा हूँ और जिससे डरता हूँ। (सहीह मुस्लिम)