दीनी दुआ
🏠 होम
जब भी किसी सवारी (गाड़ी, ट्रेन, बस, बाइक या जहाज़) पर बैठें, तो अल्लाह के नाम के साथ यह दुआ पढ़ें। यह सफर को आसान और हिफाज़त भरा बनाती है:
सवारी पर बैठकर पहले तीन बार 'अल्लाहु अकबर' (اللَّهُ أَكْبَرُ) कहें, फिर यह दुआ पढ़ें:
सुब्हानल्लज़ी सख्खरा लना हाज़ा वमा कुन्ना लहू मुक़्रिनीन, व इन्ना इला रब्बिना लमुन्कलिबून।
पाक है वह ज़ात जिसने हमारे लिए इसे ताबेदार (वश में) बना दिया, वरना हम इसे काबू में नहीं ला सकते थे, और बेशक हमें अपने रब ही की तरफ लौट कर जाना है। (सूरह अज़-ज़ुख़रुफ: 13-14)
आ-इबूना, ता-इबूना, आबिदूना, लिरब्बिना हामिदून।
हम लौटने वाले हैं, तौबा करने वाले हैं, अपने रब की इबादत करने वाले हैं और उसी की तारीफ करने वाले हैं।